फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आसमान से बरस रहे अंगारे, शहर में टैंकरों से राहत की फुहारें

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर 12 बजे से सायं चार बजे तक मिली राहत, प्रचंड गर्मी में सफर करने वालों पर भी गिरा गर्मी में पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तपिश चरम पर पहुंच गई है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। दोपहर बाद भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बीच नगर निगम ने शहर में चार टैंकरों से पानी का छिड़काव करना शुरू किया है। इनसे लोगों और वाहन चालकों को काफी हद तक राहत मिल रही है।
मंगलवार को दोपहर के समय वाहन चालकों को वाहन चलाने तो राहगीरों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्म हवा से सभी का बुरा हाल था। इस दौरान नगर निगम की ओर से टैंकर के जरिये सड़कों पर पानी की बौछार की गई। इससे राहगीरों सहित वाहन चालकों को राहत मिली। डिविजन एक में ज्यूल चौक, जानीपुर, बीसी रोड, कनाल रोड, तालाब तिल्लो सहित मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। वहीं डिविजन दो में वेयरहाउस, बिक्रम चौक, गांधी नगर, शास्त्री नगर, नरवाल एनएच सहित अन्य सड़कों पर भी पानी का छिड़काव जारी रहा। शाम चार बजे तक टैंकर चालक अपने काम में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार सड़कों पर पैदल सफर करने वाले या फिर वाहन चालकों की सुविधा के लिए पानी की बौछार की गई। इससे सड़कों पर एक तरफ तपिश से कुछ हद तक राहत मिली तो, वहीं आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। तापमान बढ़ोतरी तक अभियान जारी रहेगा।

दोपहर दो बजे तक तप चुकी थीं सड़कें
दोपहर दो बजे तक तापमान काफी बढ़ गया था। इससे मुख्य सड़कों पर आवाजाही कम हो गई थी। बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकल रहे थे। इस दौरान वाटर कूलरों, वाटर एटीएम आदि पर पानी के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन




कोट
बढ़ते तापमान के कारण विशेष अभियान चलाया गया है। कुल 4 टैंकरों से पानी की बौछार सड़कों पर कराई गई है। इससे एक तरफ सड़कों की तपन कम हुई, तो वहीं पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालकों को राहत मिली।
- धर्म सिंह, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें