फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घरों में हो रही गंदे पानी की सप्लाई, बीमारी का बना खतरा

विज्ञापन
सांबा के वार्ड नंबर 3 लोगों के घरों में सप्लाई किया गया दूषित पानी।
विज्ञापन
सांबा। सांबा के वार्ड नंबर तीन स्थित कई घरों में वीरवार को जल शक्ति विभाग की ओर से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया गया। इससे संक्रमित बीमारी लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वे इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसके अलावा लीकेज के कारण गंदे पानी की समस्या सांबा के वार्ड नंबर 13 और चक मंगा रकवाल में भी बनी हुई है। स्थानीय निवासी विशाल दत्त, मनोहर लाल, रमेश लाल, विजेंदर सिंह और बुआ दित्ता ने बताया कि वीरवार को वार्ड नंबर 3-घास मंडी में अचानक लोगों के घरों में पीले रंग का पानी आने लगा। इसमें दुर्गंध आ रही थी। गंदा पानी होने के कारण लोग इसे पीने के लिए उपयोग नहीं कर पाए। लोगों ने कहा कि वैसे ही सांबा में तीसरे दिन पीने के पानी की सप्लाई होती है। भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है और ऐसे में पानी की खपत ज्यादा होती है, लेकिन अगर इसी तरह लोगों का गंदा पानी सप्लाई किया जाएगा तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। लोगों ने कहा कि उन्हें गंदा व सीवरेज मिश्रित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दूषित पानी का उपयोग करने से संक्रमण रोग सहित बच्चों में उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल शक्ति विभाग टूटी पाइपों को बदले और लीकेज ठीक कर लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाए।

बॉक्स

हमें वार्ड नंबर तीन घास मंडी में लोगों के घरों में दूषित पानी की शिकायत मिली है। विभाग की ओर से इलाके की सारी पाइप लाइन की जांच की गई। जांच में पता चला कि बेकार फेंका गया पेंट लीकेज के कारण पानी में मिलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। फिलहाल गंदगी हटाकर पाइप लाइन साफ़ करवा दी गई है। समस्या का निवारण कर दिया गया है। लोगों को अब ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फारूक खान, एईई, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें