पानी के लिए ग्रामीणों को लंबा सफर तय कर प्राकृतिक जल स्रोतों पर जाना पड़ता है। जब कोई शादी या फिर व अन्य कोई समारोह होता है तो उनके लिए पानी का इंतजाम करना सबसे ज्यादा परेशानी बन जाता है। गांव में करीब 50 परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और विभाग जानकर भी कुछ नहीं कर रहा है। -जगदीश
जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई न मिलने के कारण सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हैं। महिलाओं के लिए घर के काम करना मुश्किल हो चुका है। खाना बनाने, पीने के लिए पानी का इंतजाम करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। एक वर्ष से यह परेशानी बनी हुई और जानकर भी पीएचई विभाग ने कुछ नहीं किया है। -सुभाष चंद्र