फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्यूबवेल में खराबी आने से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरा साहिब। जल शक्ति विभाग की ओर से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं किए जाने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष है।ट्यूबवेल में खराबी आने से यह समस्या आई है।
विज्ञापन

मरालिया पंचायत के अधीन गत वर्ष ट्यूबवेल आरंभ किया गया था। गांव कृष्णा नगर के चार वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए लाइन बिछाई गई थी। तब लोगों को उम्मीद बंधी थी कि इस बार गर्मी में पानी दिक्कत नहीं होगी। पिछले एक माह से सुबह एक घंटे पानी आ रहा था लेकिन अब सात दिन बीत जाने के बाद पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। मरालिया पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने बाद भी लोगों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि 10 ट्यूबवेलों के लिए जलशक्ति विभाग के पास मात्र चार कर्मी हैं। मैकेनिकल विंग की ओर से लगे ट्यूबवेल मोटर चलाए जाने के लिए एक कर्मचारी भी नहीं लगाया गया। वार्ड आठ की पूर्व पंच रुचि डोगरा का कहना है कि हालत यह है कि पानी की आपूर्ति न होने से ट्यूबवेल पर जाने के बाद वहां पर कोई कर्मी नहीं होता। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अवगत करवाए जाने पर सिवाय झूठे आश्वासन के कुछ नहीं किया जा रहा। जल शक्ति विभाग के संबंधित जेई पंकज गोस्वामी का कहना है कि ट्यूबवेल में खराबी आने पर दिक्कत आ रही है, जिसका कार्य किया जा रहा है। दो तीन दिन तक क्षेत्र के लोगों को सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें