फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बड़ी ब्राह्मणा में सैनिक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बड़ी ब्राह्मणा में एक यात्री ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद एक 24 वर्षीय सैनिक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राजस्थान के जोधपुर के मूल निवासी रामचंद्र चौधरी सोमवार देर रात बड़ी ब्राह्मणा स्टेशन के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। सैनिक श्रीनगर में प्रादेशिक सेना की बटालियन में तैनात था और सिकंदराबाद में अपनी नई पोस्टिंग पर जा रहा था। यह पता नहीं चल पाया है कि जवान आखिर ट्रेन की छत पर क्यों चढ़ा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें