फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Mon, 27 Oct 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा पेयजल दिहाड़ीदारों को नियमित न करने के विरोध में शनिवार को पीएचई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार कई सालों से दिहाड़ीदारों के साथ भेदभाव कर रही है। कई बार सरकार को दिहाड़ीदारों को पक्का करने की मांग की कई लेकिन सरकार ने हर बार आश्वासन देकर बात टाल दी। अब भी सरकार ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने हर बार दिहाड़ीदारों के साथ भेदभाव किया है जबकि विभाग का सारा काम दिहाड़ीदारों के बल पर ही होता है। पानी की सप्लाई से लेकर पाइपों को बिछाने और अन्य कार्य दिहाड़ीदारों द्वारा किए जाते हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद कई सालों की मांग सरकार ने पूरी नहीं की है। 15 सालों से सरकार रिपोर्ट भी स्वयं तैयार कर रही है और अब जब रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने का समय आया तो मना कर दिया। इस मौके पर विवेक गुप्ता ने कहा कि पिछले पंद्रह सालों से सरकार कर्मचरियों को रिर्पोट के नाम पर गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


हर बार जब भी सरकार से मांग की गई तो सरकार ने रिपोर्ट का हवाला देकर उनसे कुछ समय मांगती रही। उन्होंने कहा कि कई विभागों के दैनिक वेतन भोगियों को सरकार ने पक्का किया लेकिन पेयजल विभाग को छोड़ा है। इस मौके पर रोशन लाल ने कहा कि अगर अब सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वह उग्र रुख अपनाएंगे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के दिहाड़ीदारों ने भी हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें