बिलावर उपमंडल की होटार पंचायत के लोगों ने जल शक्ति विभाग से गांव में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह ने बताया कि गांव में सप्ताह में एक बार ही पेयजल सप्लाई की जाती है, जिससे इलाके के करीब 2000 लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ता है। ज्यादातर लोग प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बारिश होने के बाद ज्यादातर जल स्रोतों का पानी दूषित हो गया है। इससे लोगों के बीमार होने का डर बना हुआ है।
सरपंच ने बताया कि कई बार जल शक्ति विभाग को गांव में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई करने को कहा है। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग कई अन्य पंचायतों में लोगों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई देता है लेकिन उनकी पंचायत के लोगों के साथ विभाग के अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहे, जो सही नहीं है।
सरपंच ने जल शक्ति विभाग से मांग की कि जल्द गांव में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाए, जिससे लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर न हों। सरपंच और पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों ने जल शक्ति विभाग से होटार गांव में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की है। संवाद