फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में स्थापित होंगे वाटर एटीएम, सुविधाओं के विकास पर जोर

Fri, 14 Apr 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा व महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo
विज्ञापन
कटड़ा और आसपास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए कई नए प्रोजेक्टों पर काम किया जा रहा है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाई लेबल कोआर्डिनेशन कमेटी (एचएलसीसी) प्रोजेक्टों को अमली जामा पहनाएगी।
विज्ञापन


एचएलसीसी की बैठक में कटड़ा टाउन और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पूरे इलाके को पालीथिन मुक्त बनाने के साथ अंडर ग्राउंड गारबेज बिन स्थापित किए जाएंगे। निदेशक अर्बन लोकल बाडीज ने बताया कि कटड़ा टाउन में जल्द दो वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे, जिनसे यात्रियों को सस्ते दामों पर आरओ पानी की सुविधा मिलेगी।

संयुक्त निदेशक पर्यटन विशेष महाजन ने कटड़ा टाउन के पचास करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण प्लान में पार्किगिं का निर्माण, दोमेल में ओरनामेंटल गेट, खुले क्षेत्र का विकास करना आदि शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड हंसाली बाया भूमिका मंदिर से पैंथल रोड, पुराने दर्शनी डियोडी के पुनर्निर्माण, कुंदरोरियां पार्क में बच्चों के लिए उपकरण लगाने और अन्य 650 लाख रुपये के कार्यों पर काम होगा। एचएलसीसी ने फैसला लिया कि कटड़ा टाउन और आसपास के क्षेत्र में पालीथिन को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि कटड़ा टाउन में राज्य में पहला अंडरग्राउंड बिन सिस्टम विकसित किया जाएगा। निदेशक अर्बन लोकल बाडीज अरुण कुमार शर्मा ने 3.5 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में कोलेक्शन और गारबेज के ट्रांसपोर्टेशन के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड को डीपीआर भेजी गई है।

सीईओ के सुझाव पर एचएलसीसी शीघ्र संबंधित विभागों, हित धारकों और अन्य एजेंसियों की वर्कशाप करवाकर सुझाव लेगा। इसके लिए डीसी रियासी रविंद्र कुमार बैठक करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें