फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में सफाई से मना करने पर छात्राओं को डंडे से पीटा, 20 छात्राएं घायल

Sat, 18 Jun 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हॉस्टल में सफाई से मना करने पर गुज्जर बक्करवाल हॉस्टल की 20 छात्राओं को वार्डेन ने डंडों से बुरी तरह से पीटा। इसमें घायल सात छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सुर्खियों में आने पर वार्डेन डा. शबनम को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन


डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन कश्मीर डा. शाह फैजल ने बताया कि वार्डेन को सस्पेंड कर सीईओ गांदरबल के साथ अटैच किया गया है। ज्वाइंट डायरेक्टर /प्रिंसिपल एसआईई को जांच का जिम्मा सौंपकर 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

साथ ही शेरगढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।  फिलहाल जरीना हसन (मास्टर, गवर्नमेंट ब्वायज मिडिल स्कूल, राजबाग) नई वार्डेन के तौर पर पद संभालेंगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

20 छात्राएं घायल, सात अस्पताल में भर्ती

- फोटो : Amar Ujala
घटना तुलसी बाग इलाके की है। गुज्जर-बक्करवाल हॉस्टल में राजबाग के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 60 छात्राएं रहती हैं, जो कश्मीर के पहाड़ी और दूरदराज इलाकों से आती हैं। सुबह जैसे ही वह स्कूल पहुंचीं, तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की कि वार्डेन ने बीती रात करीब 20 छात्राओं को डंडे से पीटा। इनमें से सात को गंभीर चोटें आई हैं। 

पहले तो प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन मीडिया में यह बात आने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने आनन-फानन में कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लिया। इसके बाद वह स्वयं छात्राओं के साथ पुलिस स्टेशन गए और मामला दर्ज करवाया। 

इतना ही नहीं, उन्होंने घायल लड़कियों को अस्पताल में भी भर्ती करवाया। छात्राओं के उचित इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से कहा। छात्राओं का कहना है कि उनकी परीक्षा दो दिन बाद है। वह रात में हॉस्टल में पढ़ रही थीं। इस दौरान वार्डेन ने उन्हें हॉस्टल की सफाई करने को कहा। इंकार करने पर उनकी डंडों से पिटाई की। उन्होंने शिकायत की कि वार्डेन का रवैया काफी समय से ऐसा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें