फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजीव कॉलोनी वार्ड-19 के प्रधान बने सरदार सिंह

विज्ञापन
प्रधान पद पर विजयी हुए सरदार सिंह मन्हास उर्फ विजय। अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
- प्रतिद्वंद्वी राकेश भल्ला को 115 वोटों से हराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजीव कॉलोनी बिक्रम चौक के वार्ड-19 में प्रधान पद के लिए रविवार को मतदान हुआ। सरदार सिंह मन्हास उर्फ विजय व राकेश भल्ला के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें सरदार सिंह मन्हास ने राकेश भल्ला को 115 वोटों से हराकर दूसरी बार प्रधान पद पर जीत अर्जित की।
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर मोहम्मद शकील ने बताया कि मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। कुल 600 मतदाताओं में से 433 मतदाताओं ने मतदान किया। शाम चार बजे के बाद शुरू हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। इसमें सरदार सिंह मन्हास उर्फ विजय को चुनाव चिह्न शेर 274 वोट व प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी राकेश भल्ला को उनके चुनाव चिह्न मशाल पर 159 वोट मिले। मन्हास ने प्रधान पद पर एक बार फिर जीत अर्जित की है। वर्ष 2008 के बाद कॉलोनी में चुनाव हुए हैं उसके पहले सरदार सिंह ही प्रधान थे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पेयजल, शिव मंदिर के निर्माण, कम्युनिटी हॉल व हैंडपंप के साथ ही जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद कराए जाने में सहायता की। इसका परिणाम कॉलोनी के लोगों ने उनके पक्ष में मतदान कर दिया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए वेयर हाउस चौकी से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

प्रधान पद पर विजयी हुए सरदार सिंह मन्हास उर्फ विजय। अमर उजाला - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें