फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर युद्ध जैसे हालातों से लोग चिंतित, इंटेलिजेंस बॉर्डर पर हुई एक्टिव, पाक भी अलर्ट

Fri, 22 Feb 2019 11:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से एलओसी के पास अपने गांव खाली करवाए गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। ऐसी खबरों के बाद बीएसएफ और सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


हालांकि दोनों की तरफ से ही पहले से ही जवानों की संख्या काफी हद तक पाकिस्तान से कई गुणा अधिक तैनात हैं। बावजूद इसके सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से सीमांत ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

पाकिस्तान की तरफ से संभव है कि वह रिहायशी इलाकों को टारगेट कर गोलाबारी करे। कुपवाड़ा, बारामुला, राजोरी, पुंछ, जम्मू, सांबा और कठुआ में रहने वाले सीमांत ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। लेकिन इन हालातों से सीमांत ग्रामीण चिंतित हैं। खासकर सरपंचों और पंचों से कहा गया है कि वह एहतियातन लोगों के संपर्क में रहें और हर समय तैयार रहें। 
विज्ञापन


हर रोज रिपोर्ट देने को कहा
सूत्रों का कहना है कि खुफिया तंत्र को हर रोज उस पर होने वाली हलचल की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, सेना का खुफिया विंग लगातार एलओसी और बार्डर पर उस पार की हलचल को मोनिटर कर रहा है। खुफिया विंग के कर्मी और अफसर हर रोज दिल्ली रिपोर्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें