फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों के चलते UP-ATS ने दो कश्मीरी युवकों को लिया हिरासत में, परिवार बोला वह निर्दोष हैं

Fri, 22 Feb 2019 09:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सहारनपुर से दो आतंकी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कश्मीर के दो युवकों को दारुल उलूम देवबंद से हिरासत में लिया है। पुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने दावा किया कि उन्होंने उनसे हथियार बरामद हुए हैं। हिरासत में लिए गए युवकों के नाम शहनवाज अहमद और अकीब अहमद मलिक हैं। उधर युवकों के पकड़े जाने से परिवार के लोग हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि पुलिस ज्यादती कर रही है। वे निर्दोष हैं, कश्मीर घाटी के पुलिस रिकॉर्ड में कहीं भी उनका नाम दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शहनवाज अहमद का परिवार नुनमई कुलगाम में रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि 2016-17 में मुफ्ती कोर्स के लिए उसने दारुल उलूम देवबंद में प्रवेश लिया। उसने 2010 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद उसने सोपोर के दारुल उलूम में प्रवेश लिया। वह बहुत धार्मिक है और मुफ्ती कोर्स करने को उत्सुक था। उसे देवबंद में प्रवेश मिला। 

शहनवाज की मां मुबीना ने कहा कि उनका पुत्र निर्दोष है। पेशे से बढ़ई गुलाम हसन तेली बेटे की गिरफ्तारी की बात सुनकर लगभग बेहोश हो गए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कमजोर है जो केवल धर्मशास्त्र से संबंधित है। यूपी पुलिस ज्यादती कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा घर पर कुछ दिन बिताने के बाद पिछले साल दिसंबर में देवबंद चला गया। शहनवाज के दो भाई स्नातक हैं और दो बहनें भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। 
विज्ञापन


बाबागाम पुलवामा के मोहम्मद अकबर के बेटे अकीब अहमद मलिक के परिवार ने भी कहा कि वह निर्दोष है। हम यूपी पुलिस से अनुरोध करते हैं कि निर्दोष युवाओं को उग्रवादी टैग देने से पहले मामले की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें