फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाल ऑफ फेम एंड वीर वाटिका का हो रहा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मानसर मोड़ पर स्थित पंडित प्रेमनाथ डोगरा सरकारी डिग्री कॉलेज सांबा में एक अद्वितीय और प्रेरणादायक स्मारक का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको वाल ऑफ फेम एंड वीर वाटिका का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

यह सांबा तहसील के उन अमर वीरों को समर्पित है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस दीवार पर सूबेदार गिरधारी लाल (12 जाट) सहित कई अन्य बलिदानियों के नाम अंकित किए जा रहे हैं। यह पहल उन बलिदानियों के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। आयोजन में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ट्विंकल सूरी, पूर्व सरपंच सुनील चौधरी, स्थानीय लोग, बलिदानियों के परिजन माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें