अखनूर/अरनिया। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे अखनूर, ज्यौड़िया, खौड़, चौकी-चौरा, अरनिया के बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आमद कम हो गई है।
रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया और दोपहर में तो आसमान से अंगार बरसने जैसी गर्मी रही। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। भीषण गर्मी का असर जहां आम लोगों को प्रभावित कर रहा है। वहीं, बाजारों में भी इसका असर साफ दिख रहा है। हालांकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दिन भर की गई, लेकिन दोपहर बाद 43 डिग्री के पार पहुंचे पारे से पंखे और कूलर भी जवाब दे गए। संवाद