फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आज बारिश के आसार, नौ अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सात अगस्त से मौसम करवट बदलेगा। कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से की गई है। नौ अगस्त तक मौसम बिगड़ा रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

वीरवार को जम्मू में गर्मी और उमस से भरे मौसम ने दिन भर लोगों को बेहाल रखा। कश्मीर में भी ऐसा ही हाल रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, बटोत में तीस डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से अचछी खासी गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में करीब सात से दस डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें