फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Election: एसएसपी भगत का वीआरएस मंजूर, अखनूर से भाजपा के हो सकते हैं उम्मीदवार

Sun, 25 Aug 2024 02:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। भाजपा जम्मू संभाग में अनुसूचित जाति (एससी) के वोटों को साधने के लिए बड़े चेहरों को पार्टी में शामिल करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने जम्मू में विधानसभा चुनाव के लिए मोहन लाल भगत को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है । जिनका वीआरएस स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोहन लाल भगत ने राजनीति में आने के लिए सेवा के दो साल शेष रहते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन दिया था, जो शुक्रवार को गृह विभाग ने स्वीकार कर लिया। इससे एसएसपी भगत का भाजपा में जाना तय हो गया है।

मोहन लाल भगत अखनूर विस से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। मोहन लाल भगत की अखनूर की आरक्षित सीट पर सभी जातियों में अच्छी पकड़ है। एसएसपी मोहन लाल भगत अपने कार्यकाल में कई पदों पर कार्यरत रहे। इन्हें भाजपा में लाकर संभाग के अनुसूचित जाति के वोटों को साधना भाजपा का अहम कार्ड माना जा रहा है। भगत अखनूर की गुड़ा जागीर पंचायत के निवासी हैं। वह एक सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता भारतीय सेना में थे। एमएससी वनस्पति (बॉटनी) करने के बाद 1999 बैच के जेकेपीएस अधिकारी बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई पदों पर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुलिस पदक के साथ उनकी उपब्धियां 
वह विभाग में ईमानदार व साहसी छवि के पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। मोहन लाल भगत को राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए दो बार पुलिस पदक 2002 व 2010 में, पराक्रम पदक 2008 में, 2012 में डीजीपी का प्रशस्ति पदक और भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक 2020 में, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उप निदेशक, शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर में वर्ष 2021-22 के लिए प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री का पदक प्रदान किया। उन्हें समाज कल्याण गतिविधियों के लिए क्षेत्र में प्रतिष्ठित नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार-2022 से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें सेंट मदर थेरेसा विश्वविद्यालय द्वारा सुशासन और समाज कल्याण में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें