लंबित बकाया जारी करने की मांग के लिए शनिवार को स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) के वीआरएस कर्मियों ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के प्रधान देवराज बाली ने इस अवसर पर सरकार लंबे समय से एसआरटीसी के वीआरएस कर्मियों की अनदेखी कर 743 के करीब रिटायर मुलाजिमों को उनका हक जारी नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनका बकाया जारी नहीं हुआ तो दस नवंबर को जम्मू में दरबार मूव कार्यालय खुलने के पहले दिन सचिवालय घेराव का प्रयास किया जाएगा। कर्मियों की प्रमुख मांगों में एक जनवरी, 2006 से कोला की 126 स्लैब और एरियर जारी करना और एक जनवरी, 2006 से छठे वेतन आयोग का लाभ और लंबित एरियर जारी करना शामिल है।
प्रदर्शन में बलविंद्र सिंह, जेडी सिंह, गुलशन सिंह, बीवी शर्मा, सुरजीत सिंह, साईं मोहम्मद, कुलबीर सिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।