फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा उपचुनाव: मतदान जारी...सुबह 11 बजे तक 34.47% वोटिंग, बीजेपी की देवयानी राणा ने जताई जीत की उम्मीद

Tue, 11 Nov 2025 02:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा

सार

नगरोटा उपचुनाव में मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा, सुबह 11 बजे तक 34.47% वोटिंग दर्ज हुई। बीजेपी की देवयानी राणा, एनसी की शमीम बेग और जेकेएनपीपी के हर्ष देव सिंह मुख्य प्रतिद्वंदी हैं।
विज्ञापन
नगरोटा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक 34.47% मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पूरे क्षेत्र के 154 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चल रही है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।

बीजेपी की उम्मीदवार देवयानी राणा, जो पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की पुत्री हैं, उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया और जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, मुझे अपनी जीत की उम्मीद है। इस क्षेत्र के लोग मुझे उतने ही वोट देंगे, जितने उन्होंने मेरे पिता को दिए थे। मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नायब सरपंच गिरदारी लाल ने कहा कि मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। सभी इंतजाम किए गए हैं और लोग अच्छे संख्या में मतदान करने आ रहे हैं।

यह उपचुनाव मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबले में है, जिसमें बीजेपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी शामिल हैं।

बीजेपी की देवयानी राणा जनता की सहानुभूति और अपने पिता के लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहती हैं। एनसी की उम्मीदवार और मौजूदा जिला विकास परिषद  सदस्य शमीम बेग ने स्थानीय प्रशासन में निरंतरता को दिखाने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाया। वहीं, जेकेएनपीपी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह, जो पहली बार नगरोटा से चुनाव लड़ रहे हैं। 

उपचुनाव में कुल 97,893 मतदाता अपने वोट से 10 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। यह उपचुनाव 31 अक्टूबर को भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण कराना पड़ा।

नगरोटा क्षेत्र ने 1996 से अब तक पिछले पांच विधानसभा चुनावों में बीजेपी और एनसी के बीच सत्ता का आदान-प्रदान देखा है। कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवार नहीं उतारा और राज्य स्तर पर एनसी के गठबंधन में होने के बावजूद औपचारिक रूप से चुनाव अभियान में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें