फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए हुआ मतदान, नतीजे आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेएंडके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुुनाव शनिवार को संपन्न हो गए। मतदान प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई। 1591 मतदाताओं में से 1413 ने वोट डाले। इनमें से 211 महिलाओं ने मतदान किया और 98 मत डाक के माध्यम से पड़े। रिटर्निंग अफसर के अनुसार 29 अगस्त को दोपहर एक बजे मतगणना शुरू होगी, जो रात 10 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त सचिव के लिए दो, महासचिव के लिए तीन और कैशियर के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। शनिवार 10 बजे शुरू हुए मतदान में सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वकीलों ने लाइनों में खड़े होकर मतदान किया। रविवार को चुनावी नतीजे आने के बाद ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम सार्वजनिक होंगे।
कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ मतदान
शनिवार को मतदान के दौरान कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। पहले मतदाताओं के हाथों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद मतदान के लिए लगी कतारों में सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा गया। बारी-बारी से मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान तीनों पोलिंग बूथों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी दौरा करते रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मतदान वैल्ट पेपर के माध्यम से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के चुुनाव के नतीजे रविवार को आएंगे। मतगणना दोपहर एक बजे शुरू होगी। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाए गए हैं।
तीन साल बाद हुए चुनाव
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव तीन साल बाद हुए। बीच में कई बार चुनाव कराने की घोषणा की गई, लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव को टालना पड़ा।
ये उम्मीदवार मैदान में
प्रधान पद : रंजीत सिंह जम्वाल, निर्मल कोतवाल, अशोक शर्मा, एमके भारद्वाज
उपप्रधान : मोहिंदर पाल, पीएस पवार, गुरजीत सिंह वजीर, रोहित वर्मा
महासचिव : हिमांशु शर्मा, सुरजीत सिंह अंडोत्रा, अमित गुप्ता
संयुक्त सचिव : अतुल रैना, आदित्य शर्मा
कैशियर : साहिल शर्मा, अमरदीप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें