फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग में मतदान खत्म, चौक पर लहराया पाकिस्तान का झंडा

Wed, 22 Jun 2016 07:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, फिदा हुसैन, अमर उजाला/श्रीनगर, अनंतनाग
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। इस विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव मैदान में हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मतदान धीमी गति से शुरू हुआ और धीरे धीरे इसमें तेजी आई। शाम पांच बजे तक 33.84% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं आया है। अनंतनाग शहर की चीनी चौक पर कुछ अज्ञात लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फहराया है। जिसे बाद में पुलिस ने उतार लिया। 


यहां लगे नाकों पर आने-जाने वालों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। चुनाव में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस प्रत्याशी हिलाल अहमद शाह और नेकां प्रत्याशी इफ्तिखार हुसैन मिसगर सहित आठ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। पांच निर्दल भी भाग्य आजमा रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


सीईओ शांतमनु ने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या 84124 है। इसमें 4234 विस्थापित तथा 57 सर्विस वोटर हैं। 104 पोस्टल बैलेट डिस्पैच किए गए। 20 मतदान केंद्रों को माडल मतदान केंद्र तथा 20 मतदान केंद्रों पर वेबकैम की व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी। 77 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त

- फोटो : Amar Ujala
खराब मैसम के चलते ग्रामीण क्षेत्र में  मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की गैरमौजूदगी साफ दिखी।

मतदान के दौरान पांच केंद्रों पर वीडियोग्राफी हुई। इस दौरान 77 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए जबकि ईवीएम की पर्याप्त व्यवस्था की गई। वहीं किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें