पाकिस्तान उच्चायोग ने दिल्ली में इफ्तार पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को न्योता भेजा है। हुर्रियत के दोनों धड़ों सहित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के कई नेताओं को इस पार्टी में शिरकत के लिए बुलाया गया है।
दिल्ली में 25 जून को प्रस्तावित इफ्तार पार्टी में न्योते की पुष्टि करते हुए हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के प्रवक्ता एजाज अकबर ने कहा पाक उच्चायोग का न्योता मिल गया है।
वहीं भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने की प्रक्रिया के बीच पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा अलगाववादियों को न्यौते के सवाल पर पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा इस पर विदेश मंत्रालय संज्ञान लेगा।