फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट खींचने के लिए अपनाया ये हथकंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने वोट लेने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाया। देर रात तक प्रत्याशी जोड़ तोड़ के चक्कर में घूमते रहे। एक दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया।
विज्ञापन


प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अपने जानकारों के मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भेज कर वोट अपील की। वहीं देर रात प्रत्याशियों के समर्थकों ने विरोधियों के कार्यकर्ताओं के पास जाकर अपने प्रत्याशी के फेवर में वोट करने के लिए जोर लगाया।

अंतिम चरण का मतदान आज होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार 18 दिसंबर को ही थम गया था। लेकिन शुक्रवार 19 दिसंबर को भी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जारी रहा। बेशक खुलेआम प्रचार नहीं किया गया, लेकिन प्रत्याशियों ने दबे पांव से प्रचार की कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने उस हर शख्स से संपर्क साधने की कोशिश की, जो अपने साथ 100 से 200 वोट रखता है। सूत्रों की मानें तो प्रत्याशियों ने वोट खरीदने के लिए पैसों का भी खूब इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

ड्राई में भी शराब की नदियां

चुनाव को लेकर ड्राई डे के दौरान भी शराब का जमकर इस्तेमाल किया गया। शुक्रवार को शराब की दुकानें बंद थी और शनिवार को भी रहेंगी। लेकिन शुक्रवार को शराब का खूब इस्तेमाल हुआ। देर रात की महफिलें सजी रही।

प्रत्याशियों की ओर से दावतों का आयोजन किया गया। वोट खींचने के लिए शराब का जमकर इस्तेमाल किया गया। हालांकि कहीं पर भी किसी को पकड़ा नहीं गया। मतदान के दिन शराब की इस्तेमाल न हो, इसके लिए विशेष टीमों का भी गठन किया गया है।

टीमें मतदान केन्द्र के बाहर रहेंगी। अकसर यहां वोट डालने वाले कुछ लोगों को शराब देकर वोट डालने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें