फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल भावना बनाए रखने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
खिलाड़ियों से मिलते हुए सलाल प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक एन.राम - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। सलाल पावर स्टेशन में वॉलीबाल और टेबल टेनिस टीम का चयन कर मैच कराए गए। तीन दिनों तक ट्रायल होने के बाद प्रतियोगिता की शुरूआत पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक एन राम ने की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति अपनी भावनाओं को बनाए रखने की शपथ ग्रहण कराई। वॉलीबाल का मैच सीआईएसएफ ने एनएचपीसी को हरा कर जीता। वहीं, टेबल टेनिस में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ट्रायल के जरिये जम्मू क्षेत्र के लिए टीम का चयन किया जाना था। जिसकी प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए बाहरी क्षेत्रों से विशेषज्ञ कोच को बुलाया गया।
मैच खेले जाने के दौरान खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने सभी खिलाड़ियों को अपना बेहतरीन खेल दिखाने को प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया। इस दौरान पावर स्टेशन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें