फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर पाक चौकियों के सामने हुआ वालीबाल टूर्नामेंट

Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात सेना की पुंछ ब्रिगेड ने पाक सेना की चौकियों के सामने युवाओं के वालीबाल प्रतियोगिता कराई। आपरेशन सद्भावना के तहत वालीबाल प्रतियोगिता में युवा वर्ग में काफी उत्साह था। सेना की 40 राष्ट्रीय राइफल द्वारा आपरेशन सद्भावना में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां क्षेत्र में पहली बार पाक सेना की चौकियों के एक दम सामने स्थित मैदान में वालीबाल टूर्नामेंट शुरू करवाया।
विज्ञापन

जिसमें मंडी तहसील की करीब दो दर्जन टीमें भाग लेने पहुंची। आए दिन पाक सेना द्वारा गोलीबारी कर लोगों को परेशान किए जाने के बावजूद भारतीय सेना द्वारा इस प्रकार पाक चौकियों के सामने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं में भारी उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। युवाओं का कहना था कि इस क्षेत्र में इससे पहले कभी किसी ने इस प्रकार टूर्नामेंट का आयोजन करने का प्रयास तक नहीं किया है।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता 40 राष्ट्रीय राइफल के कार्यकारी कमांडिंग अधिकारी मेजर मनोज ने की। इस मौके पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मोहम्मद मकबूल बतौर मुख्य अतिथि रहे। वसीम कल्ब और हायर सेकेंडरी कल्ब के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें वसीम कल्ब हायर सेकेंडरी कल्ब को सीधे सैटों में तीन शून्य से हरा कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेना का धन्यवाद अदा करते हुए हाजी मोहम्मद का कहना था कि सावजियां के एक दम उपर पहाड़ी पर पाक सेना की चौकियां है। जहां से वह पूरे गांव को अपनी बंदूक की गोलियों का निशाना बनाते रहते है। जिसके चलते हमारे बच्चों को खुले में बैठने का भी कम ही मौका मिलता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें