फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में लगाया भेदभाव का आरोप

Mon, 06 Nov 2017 12:00 AM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
स्टेडियम में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों के साथ भेदभाव और रेस में मनमर्जी से पुरस्कृत करने पर खिलाड़ियों ने खेल में हिस्सा लेने से मना कर दिया। जेके एमेच्योर एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई इस मीट के दौरान विभिन्न रेस स्पर्धाओं में विभिन्न स्थानों से खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए आए थे। उनका चयन स्टेट स्तर की प्रतियोगिता के लिए होना था।
विज्ञापन

बात उस समय बिगड़ गई, जब भेदभाव की शिकायत लेकर खिलाड़ी वन मंत्री चौधरी लाल सिंह के पास पहुंच गए। मंत्री ने जिला खेल अधिकारी को मौके पर जाने को कहा। उन्होंने कहा कि खेल में इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए। 
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ बात की। काफी बहस के बाद और पुन: रेस करवाई गई। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 1500 मीटर की रेस के लिए स्थानीय क्लब के एथलीटों ने मनमर्जी की बात कही थी।
विज्ञापन

वन मंत्री के कहने पर वह मौके पर आए हैं और आयोजकों से बात की है। इसके बाद 1500 मीटर की रेस दूसरी बार करवाई गई। आयोजन कमेटी के एसएस गिल ने बताया कि उनके संज्ञान में भी बात आई है और किसी भी प्रकार से अगर खिलाड़ियों को भेदभाव लग रहा है तो वह रेस पुन: करवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जिला खेल अधिकारी के समक्ष दूसरी बार रेस हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से दो बार रेस होना ठीक नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों की नाराजगी भी दूर करनी है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें