फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, कई इलाकों में भारी तनाव

Fri, 23 Jun 2017 11:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में कोर्ट कांप्लेक्स स्थित संतरी पोस्ट को उपद्रवियों ने आग लगाने की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने पोस्ट पर तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए पथराव किया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन


इसके साथ ही अलगाववादियों के आह्वान पर जुमे की नमाज के बाद कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के खानयार, नौहट्टा, एमआर गंज, सफाकदल और मायसूमा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पाबंदियां लागू की गई थीं।

सुरक्षा बलों को हालात पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसक प्रदर्शन में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। श्रीनगर के ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज नहीं पढ़ने दी गई। पुलवामा में सुरक्षाबलों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान हिंसक प्रदर्शन में एक नागरिक की मौत पर अलगाववादियों ने जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर समेत कई अन्य जिलों में हिंसा

कई अन्य इलाकों में भी हुए प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
सभी जिला मुख्यालयों में भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी। श्रीनगर के जामिया मस्जिद के दरवाजों पर प्रशासन ने ताले लगा दिए थे और वहां जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में नमाज के बाद जामिया मस्जिद से मुख्य चौक तक रैली निकालने की कोशिश को पुलिस ने विफल बना दिया।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके अलावा बांदीपोरा के हाजिन, अनंतनाग के रेशी बाजार, मट्टन, लाल चौक के साथ साथ शोपियां, कुलगाम, पुलवामा, बारामुला आदि जगहों पर भी हिंसक प्रदर्शन हुए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें