फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जुमे पर भड़की हिंसा में दर्जनों घायल, एक और स्कूल आग के हवाले

Fri, 04 Nov 2016 09:54 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में जुमे पर कई इलाकाें में हुई हिंसक झड़पों में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बांदीपोरा में उपद्रवियों ने दुगपोरा प्राइमरी स्कूल की इमारत को आग लगा दी। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हिंसक झड़पों की आशंका के बावजूद प्रशासन ने इस बार कर्फ्यू नहीं लगाया। संवेदनशील स्थानाें पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती रही। जुमे के चलते अलगाववादियों के बंद का असर रहा।

शुक्रवार को श्रीनगर के सौरा इलाके में देश विरोधी नारे लगा रहे उपद्रवियाें को सुरक्षा बलाें ने चेतावनी देकर खदेड़ना चाहा, लेकिन पथराव शुरू हो गया। उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज और पावा शेल का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से बचते समय पलटी जवानों की जिप्सी

kashmir - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में जुमे की नमाज के वक्त युवाओं ने पथराव कर दिया। सुरक्षा बलाें के साथ टकराव में दर्जन भर लोग घायल हो गए। आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवी खदेड़े गए।

इसी तरह बांदीपोरा के कुनुस, कलसिरी, पट्टन, करापोरा, चानापोरा, त्राल, प्रिचू, तहाब में हिंसक प्रदर्शन हुए। पट्टन के पलहालन सहित निहालपोरा और कलसिरी में देश विरोधी नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियाें के साथ सुरक्षा बलाें का टकराव हुआ। पुलवामा जिले में चेवकलान इलाके में उपद्रवियाें ने सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए।

श्रीनगर के कादल में प्रदर्शनकारियों से बचते समय तेज रफ्तार सीआरपीएफ की जिप्सी पलट गई। जवानों ने इस दौरान हवा में फायरिंग की जिससे तनाव हो गया। शुक्रवार की घटनाओं में 20 से अधिक लोगाें के घायल हो की सूचना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें