बिलावर। विश्व हिंदू परिषद और अन्य कई हिंदू संगठनों की बैठक का आयोजन बिलावर में शुक्रवार को किया गया। बिल्केश्वर महादेव मंदिर के पास आयोजित हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कैप्टन पवन कुमार शर्मा ने की।
बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए बिलावर नगर प्रखंड की समिति का गठन किया गया। इसमें सर्व सहमति से निर्मल बसोत्रा को प्रधान, रविकांत को उप प्रधान, यशपाल को महासचिव, सुनील खजूरिया और मुकेश खजूरिया को सचिव मनोनीत किया गया। ऐसे ही सोम सिंह को बजरंग दल का संयोजक, रविंद्र कुमार को गौ रक्षा प्रमुख, गोपाल वेद को सह प्रमुख, बंसीलाल को धर्म प्रसार प्रमुख, निर्मल कुमार को सह प्रमुख, सुभाष को धर्म प्रसार सह प्रमुख, महेंद्र कुमार को मठ मंदिर प्रमुख, मनोहर लाल को सह प्रमुख, सुभाष चौधरी को सेवा प्रमुख और कुलदीप को सचिव मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रधान ने गठित की गई विश्व हिंदू परिषद की टीम को लोगों के हितों के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। इस कार्य के लिए सभा के सभी सदस्य एकजुट होकर अग्रसर हों।