बहुचर्चित नेहा भसीन और सैन्य अधिकारी अनीता कुमारी की मौत मामले की जांच अब तक लंबित पड़ी हुई है। इनकी जांच के लिए एसआईटी तक बनाई गईं। लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस की तरफ से भी जांच के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया गया है।
यहां तक कि इन मामलों में लाई डिटेक्ट टेस्ट भी राज्य से बाहर जाकर करवाना पड़ा था। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर पर युवक की मौत मामले के विसरा जांच की रिपोर्ट भी कई महीनों के बाद आई है।