उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट की तस्वीर
- फोटो : Social Media
कश्मीर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विवादित वीडियो के कारण शुक्रवार को बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में एक शख्स को सेना की एक जीप पर आगे बंधे हुए दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के द्वारा भी ट्वीट किया गया है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में सेना की एक गाड़ी के आगे एक शख्स को बांधा गया है और ये घोषणा की गई है कि सुरक्षाबलों की गाड़ियों पर पथराव किए जाने वाले अन्य लोगों के साथ भी ऐसा किया जाएगा। दूसरी ओर उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में वीडियो और फोटो पोस्ट करते हुए इसके विषय में जांच कराने की मांग की है।
This young man was TIED to the front of an army jeep to make sure no stones were thrown at the jeep? This is just so shocking!!!! #Kashmir pic.twitter.com/bqs4YJOpJc
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) April 14, 2017
उमर के ट्वीट के बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच के लिए कमेटी बनाते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।