फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में फिर लहराए आईएस-लश्कर के झंडे

Fri, 08 Apr 2016 10:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद ह‌िंसक प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत में कुछ पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आईएस, लश्कर और पाकिस्तान के झंडे लहराए। 
विज्ञापन


श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमा की नमाज खत्म होने के बाद कई युवक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इन युवकों ने आजादी के हक में नारे लगाए।

इसके अलावा उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक मार्च भी निकालने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर युवकों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इससे नौहट्टा समेत आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ आसपास के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें