फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में श्रद्धांजलि सभा के बाद उग्र प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मायसुमा से सटे गौकदल इलाके में 21 जनवरी 1990 में हुए हत्याकांड में मारे गए 50 के करीब लोगों को वीरवार को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर गौकदल, मायसुमा समेत लाल चौक में बंद रहा। सभी दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे। यातायात भी नहीं के बराबर देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकार‌ियों और सुरक्षा बलों में ‌भ‌िड़ंत

श्रद्धांजलि सभा के बाद इलाके में स्थानीय युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों पर पत्थर बरसाए। बाद में जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे।

इलाके में देर तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इससे हालात तनावपूर्ण रहे। वहीं यासीन मलिक सहित अन्य लोगों ने पेशावर में बच्चा विश्वविद्यालय पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने मारे गए लोगों का गायबाना जनाजा पढ़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें