श्रीनगर के पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक आस पास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी रही। लाल चौक से जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के नेतृत्व में अनुच्छेद 35-ए के समर्थन में रैली निकाली गई।
नौहट्टा स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। काफी देर तक हिंसक झड़पें होती रहीं। सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को काफी दूर तक खदेड़ा।