कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों से जारी तनाव के बीच बुधवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मीरवाइज उमर फारूक को श्रीनगर के नगीन स्थित उनके आवास पर नजरबंद किया गया है। मीरवाइज को नजरबंद करने के बाद इलाके में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
इसके साथ ही कश्मीर घाटी के तमाम जिलों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में राजधानी श्रीनगर, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग समेत कई अन्य जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।