जम्मू (ब्यूरो)। जगती टेनमेंट कमेटी (जेटीसी) की ओर से जगती नगरोटा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुद्दा घाटी में कश्मीरी पंडितों के राहत और पुनर्वास का था। इसकी अध्यक्षता जेटीसी के अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिन वादों पर सरकार में आई थी, उन वादों को उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने मांग की है कि कश्मीरी पंडितों को घाटी में राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। वहीं उन्होंने नान कैंप के कश्मीरी पंडितों को मार्च महीने से राशन नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई है। पंडिता ने कहा कि जगती, पुरखू, मुट्ठी और टीआरटी नगरोटा के विस्थापितों को जल्द से जल्द राशन दिया जाए। इस दौरान राज कुमार टिक्कू, सुनील कौल, काशीनाथ भट और राज कुमार भट शामिल रहे।