कश्मीर घाटी में ईद के दिन भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को ईद की नमाज के बाद हुई हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घाटी के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू जारी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में ईद की नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए। इसी बीच उनमें से कुछ युवाओं ने देश विरोधी नारे लगाते हुए सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।
सुरक्षा बलों को हालात नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आंसू गैस की शेल लगने से दो युवकों की मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद प्रदर्शन और उग्र हो गए। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ी को भेजा गया है।
#FLASH Clash between protesters and security forces in Bandipora district (J&K), one protester dead.
— ANI (@ANI_news) September 13, 2016
घाटी में 72 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवा पर रोक
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
वहीं कश्मीर घाटी ने अन्य जिलों में भी ईद की नमाज के बाद पथराव की खबरें आ रही है। गृह मंत्रालय ने घाटी में उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। हिंसा ग्रस्त इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
घाटी में तनावपूर्ण माहौल के बीच सरकार ने 72 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं जम्मू संभाग में भी मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।
घाटी में केवल बीएसएनएल पोस्ट पेड सेवा ही चलेगी। मोबाइल इंटरनेट पर घाटी में पहले से ही प्रतिबंध लागू है। अब ब्राडबैंड भी बंद कर दिया गया है।
ड्रोन और हेलीकाप्टर से रखी जा रही नजर
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। घाटी भर में हालात पर नजर रखने को ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। हेलीकाप्टर से भी निगरानी होगी।
पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार ने बताया कि घाटी के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। कुलगाम में सेना को तैनात किया गया है।