फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन के बाद इंटरनेट सेवाएं ठप

Sat, 22 Apr 2017 08:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों में 4-5 लोग घायल हुए हैं। इस बीच घाटी में लगातार चौथे दिन भी कालेज बंद रहे। इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन


घाटी में शनिवार को भी सभी कालेज बंद रहेंगे। ज्ञात हो कि पुलवामा डिग्री कालेज के छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में पिछले कई दिनों से छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दोपहर बाद श्रीनगर के नौहट्टा, सोपोर, शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम, बांदीपोरा आदि इलाकों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बाग में हाई स्कूल के छात्रों ने मार्च निकाला। इसके चलते इलाके की दुकानें बंद हो गईं। मिडिल स्कूल सुंबल और अलूसा के विद्यार्थियों ने भी मार्च निकाला। बताते हैं कि प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव किए गए।
विज्ञापन


स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। श्रीनगर के पुराने शहर के अलावा अन्य स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें