फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, एक और की मौत

Fri, 26 Aug 2016 09:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और फायरिंग करनी पड़ी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। हिंसा में कई घायल आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा बलों के जवानों के अलावा दर्जन भर उपद्रवी भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने हुर्रियत के ईदगाह चलो मार्च को नाकाम कर दिया। शुक्रवार को भी कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया।  
विज्ञापन


पुलवामा के हाल इलाके में शुक्रवार की शाम हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों को पहले आंसू गैस के गोले दागने पड़े, फिर फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान घायल एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। यहां जुमे की नमाज के बाद सुरक्षा बलों पर पथराव के दौरान हिंसा भड़क उठी थी।

शोपियां के बाबा मोहल्ला तथा गोलचक्री इलाके में प्रदर्शन के दौरान चार लोग घायल हो गए। एक युवक की आंख में चोट है जिसे इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल भेजा गया है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा व कलूसा में हिंसक भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हंदवाड़ा में झड़प में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें सुरक्षा बलों के चार जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में भी कई जगह प्रदर्शन के दौरान झड़पें हुईं। उत्तरी कश्मीर के पलहलान तथा पट्टन और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम इलाके में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और पेलेट गन का प्रयोग किया गया। इसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन

पुलिस की अपील, प्रदर्शनों से रहें दूर

घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
उधर, हुर्रियत के ईदगाह चलो आह्वान को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। ईदगाह जाने के प्रयास में हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी तथा हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को हिरासत में ले लिया गया। दोनों को घर से निकलते ही पुलिस ने रोक लिया। ईदगाह जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए थे।

सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। कई इलाकों में कर्फ्यू बढ़ा दिया गया। श्रीनगर और पुलवामा जिले के साथ ही दक्षिणी कश्मीर के शोपियां व अनंतनाग शहर में कर्फ्यू लागू रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामुला, पट्टन व हंदवाड़ा में भी कर्फ्यू रहा। 
 
पुलिस ने प्रदर्शनों से दूर रहने की लोगों से अपील की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह देखा गया है कि प्रदर्शनों के दौरान आतंकी अपनी मौजूदगी दर्शा रहे हैं। कई मौकों पर वे सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने के साथ ही फायरिंग भी कर रहे हैं। 24 अगस्त को पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हमले में 17 जवान घायल हो गए थे जो। इसी तरह की घटनाएं डीएच पोरा, कुलगाम तथा शोपियां में भी हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें