फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रामबन में ग्रामीणों ने तेंदुए को अपने जाल में फंसाया

Fri, 26 Aug 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कई मवेशियों को शिकार बना चुके तेंदुए को संगलदान के ग्रामीणों ने अपने जाल में फंसा लिया है। वीरवार को रात नौ बजे वन्य जीव विभाग की टीम  ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए जम्मू ले गई। इसके पहले पुलिस  को मौके पर पहरा देने को लगा दिया था।
विज्ञापन


गूल सब डिवीजन के संगलदान क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई दिनों से इस तेंदुआ से परेशान थे। यह जंगली जानवर ग्रामीणों के कई मवेशियों को शिकार बना चुका था। दहशत और आर्थिक नुकसान झेल चुके संगलदान पंचायत के ग्रामीणों ने पंच-सरपंच की अगुवाई में बैठक की। इसमें एकमत से फैसला किया गया कि वह निजी स्तर पर कार्रवाई कर इस जानवर को काबू में करेंगे। ग्रामीणों ने यह फैसला लिखित में किया।

इस पर 250 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए। ग्रामीणों ने लकड़ी और लोहे के रॉड से देसी तरह से पिंजरा तैयार किया। ग्रामीणों ने यह पिंजरा बुधवार को संगलदान के कुछ ही दूरी पर लगा दिया और उसके फंसने का इंतजार करने लगे। वीरवार को दोपहर तीन बजे तेंदुआ इसमें फंस गया। उसका एक पैर पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को इलाज के लिए लाया गया जम्मू

तेंदुआ - फोटो : File Photo
पिंजरे का कसाव अधिक होने के चलते वह इसे तोड़कर भाग नहीं पाया। जंगली जानवर के फंसने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस, वन विभाग और वन्य जीव विभाग को दी। पुलिस, वन विभाग की टीम कुछ देर में मौके पर पहुंच गई।  

वन्य जीव विभाग की टीम देर रात को मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश किया। विभाग की टीम रात नौ बजे जंगली जानवर को लेकर जम्मू के लिए रवाना हो गई। वन्य जीव विभाग के रेंज अफसर मंसूर अहमद खान ने बताया कि तेंदुए को जम्मू ले जाया गया है। वहां उसका इलाज किया जाएगा।

इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर को आम सहमति के बाद ही पकड़ने का फैसला लिया गया है। ग्रामीण इसकी वजह से माल-मवेशियों का काफी नुकसान उठा चुके हैं। पूरे इलाके में इसकी वजह से लोग दहशत में थे। ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुए के पकड़ने के बाद अब उनका डर कम हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें