फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में चुनाव से पहले भड़की हिंसा, कई जगहों पर पोलिंग स्टाफ को बनाया निशाना

Sat, 08 Apr 2017 09:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
उपद्रवियों को खदेड़ते सुरक्षाबल के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले घाटी में हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने मतदान केंद्र फूंक डाला। कई जगहों पर चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षा बलों तथा पोलिंग स्टाफ को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने पीडीपी की चुनावी सभा स्थल के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पीडीपी के मंत्री के काफिले पर पत्थर बरसाए गए। मिली जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह में मतदान केंद्र पर जा रहे सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की। इससे वहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। धड़ाधड़ पूरा बाजार बंद हो गया।

जिले के चाडूरा इलाके में भी शाम को पोलिंग स्टाफ पर पथराव किया गया। पथराव कर रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस बीच सुरक्षा घेरे में पोलिंग स्टाफ को हयातपोरा स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मतदान से पहले पोलिंग बूथ फूंका

kashmir - फोटो : PTI
बडगाम जिले के नारबल स्थित एक सरकारी स्कूल को फूंक डाला। स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया था। श्रीनगर के खयाम इलाके में दोपहर को एक संदिग्ध विस्फोट के बाद ग्रेनेड हमले की अफवाह फैल गई। विस्फोट गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हुआ था जिसके चलते इलाके में अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आंसू गैस के कनस्तर से छेड़छाड़ के चलते विस्फोट हुआ है। 

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल में पीडीपी की चुनावी सभास्थल के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग होते ही लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। सूत्रों की मानें तो यह हमला आतंकियों द्वारा सभा स्थल के करीब तैनात सीआरपीएफ के जवानों पर किया था, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि पीडीपी के नेता पीरजादा मंसूर से फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा है कि सभा सकुशल संपन्न हो गई। 

जिले के बिजबिहाड़ा में भी युवाओं ने पीडीपी के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी के काफिले पर पत्थर बरसाए। उनके काफिले पर मरहामा और कनेलवन इलाकों में पथराव किया गया, लेकिन इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें