फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर पथराव

Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान छह से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर  बुधवार को 53 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने जिले के न्यू कालोनी रोहमू की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

अभियान के दौरान इलाके में हिज्ब के आतंकी समीर टाइगर के फंसे होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए और ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिश करने लगे। बताया जाता है कि उन्होंने जवानों पर पत्थर बरसाते हुए अन्य से घरों से निकलने की अपील भी की।
विज्ञापन


देखते ही देखते उग्र प्रदर्शन होने लगे। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। यह भिड़ंत कई घंटे तक जारी रही। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनों के बावजूद भी सुरक्षाबलों ने आपरेशन जारी रखा। आतंकियों की मौजूदगी न होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें