फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में सीमा पर पाक की गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 06 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर हुआ सीजफायर का उल्लंघन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सोमवार की सुबह पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी के बाद सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान कभी भी दोबारा सीजफायर का उल्लंघन कर सकता है। जब तक गोलाबारी चलती रही खौफजदा ग्रामीण अपने बच्चों को सीने से लगाए घर में दीवार के पीछे छुपे रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण पृथी सिंह, भगवान सिंह, राजकुमार, बलवीर राम आदि ने बताया की सुबह पौने नौ बजे पाक की ओर से मशीनगन से गोलाबारी शुरू की गई। बीएसएफ के जवानों ने इसका जवाब गोलियों की बौछार से दिया।

इसके बाद पाक रेजरों ने चलेआरी पोस्ट को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे। ये गोले चलेआरी पोस्ट के ऊपर से निकल कर खेतों में जाकर फटे। इससे गांव में कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ग्रामीणों में इसके बाद भय का माहौल बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक-रुक कर होती रही गोलाबारी

सीमा पर हुआ सीजफायर का उल्लंघन - फोटो : FILE PHOTO
गोलाबारी के बाद डरे ग्रामीण अपने बच्चाें को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक करीब दो घंटे तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। अपने घरों में छुपे ग्रामीणों को एकबारगी लगा कि कहीं इस बार भी उन्हें पुराने दिन न देखने पडे़ं। 

गौरतलब है कि पिछले साल भी पाक रेजरों ने गांव चलेआरी चचवाल को निशाना बना कर गोलाबारी की थी। कई मवेशियों की भी जान गई थी। इसके बाद ग्रामीण पलायन कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए थे। ग्रामीणों के अनुसार दिन तो किसी तरह गुजर जाता है, लेकिन जब रात में गोलाबारी होती है तो उन्हें भयंकर खौफ के साए में जीना पड़ता है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें