फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर गांव-गांव लग रही चौपाल, हो रहे सेना के बहादुरी के चर्चे

Fri, 30 Sep 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जीरो लाइन (भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा)
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाके में चर्चा करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांवों में जगह-जगह चौपाल लग रही है। ना किसी के मन में खौफ है और ना दहशत। बस यहां मोदी और भारतीय सेना की बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


अब्दुल्लियां और घराना में समूह के रूप में ग्रामीण जुटे थे। वे मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। सबसे अधिक गुस्सा पाकिस्तान की करतूत को लेकर था। लोगों का कहना था कि पहले इस प्रकार के चौपाल नहीं लगा करते थे।

पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की आशंका से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। लोग अपने घरों में ही हैं। उन्हें पाक गोलाबारी की बहुत अधिक फिक्र नहीं है।
विज्ञापन


आरएस पुरा में बाना सिंह स्टेडियम में जोड़ा फार्म की महिलाएं वीरवार की रात को पहुंचीं। अलग-अलग ग्रुप में इनमें चर्चाएं होती रहीं। इनमें से कतीजा बेबी, रोशनी बीबी, खुशिदा, परवीन अख्तर आदि का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें रात में ही यहां पहुंचा दिया। वे तो जल्द से जल्द हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें