फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने पर भड़के ग्रामीण्ा

Mon, 26 Jan 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पंद्रह दिनों से गांव जखबड़ में छाया बिजली संकट लोगों के गुस्से का कारण बन गया। लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन


सरपंच हरजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले पंद्रह दिनों से उनके गांव में बिजली बंद है और लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग को दो बार ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कह चुके हैं, लेकिन विभाग ने एक बार भी कर्मचारियों को भेजने की जहमत नहीं उठाई।

जिसके कारण लोगों और खासकर बच्चों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल भारत भूषण ने कहा कि बिजली समस्या के कारण न तो घर का काम हो पा रहा है और न ही बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं। सर्दी के बीच बिना बिजली के कोई भी काम करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार जब विभाग को समस्या दूर करने के लिए कहा था तो विभाग ने वर्कशाप में आग का बहाना बनाया था, लेकिन अब तो वर्कशाप भी ठीक है ऐसे में बिजली समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब बिल लेने की बारी आती है तो विभाग लोगों के कनेक्शन काटने की धमकी देता है, लेकिन जब बिजली सेवा देने की बारी आती है तो विभाग बहाने बनाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया तो उग्र रुख अपना लेंगे। इस मौके पर गुलशन शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रणव कुमार आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें