पुलवामा में बुधवार की देर रात आतंकियों ने एक नंबरदार को गोलियों से भून दिया। इससे नंबरदार मोहम्मद यूसुफ भट की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि हथियारबंद लोग घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में सफल रहे। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वहीं पुलवामा जिले सोयूम सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर भी आ रही है। अंतिम सूचना मिलने तक जवानों ने आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी करते हुए सघन तलाशी अभियान चला रखा था।