फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 63वीं अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग में 150 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 18 Nov 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पाथसीकर्स इंटरनेशनल स्कूल, विजयपुर (सांबा) ने 63वीं अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के आठ स्कूलों और कई किक बॉक्सिंग क्लबों की 150 बालिका प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लीग का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) भूपिंदर सिंह ने किया। उन्होंने युवा एथलीटों को समर्पण और अनुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह और पदक वितरण समारोह की अध्यक्षता 19वीं बटालियन, जम्मू और कश्मीर राइफल्स के कैप्टन वीएस संधू ने की। उन्होंने कहा कि आज की लड़कियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इस अवसर सुदर्शन सिंह, इरफान चौधरी, जगप्रीत कौर, माणिक सिंह मन्हास, प्रभजोत सिंह, अमित जम्वाल, सुहाना सलाथिया, परिधि शर्मा, ईशा, महक शर्मा, सृष्टि शर्मा और अमरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें