फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्रॉप कट की हेराफेरी में चार सदस्यीय कमेटी का गठन

Tue, 18 Nov 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी ने बिश्नाह और चक हासल जोन का दौरा किया
विज्ञापन

कमेटी दो दिन में जिला कृषि अधिकारी को सौंपेगी रिपोर्ट
अरनिया। बिश्नाह, चक हासल और अरनिया जोन में क्रॉप कट में हुई गड़बड़ी को लेकर मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू मनोहर लाल शर्मा ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। क्रॉप कट में बासमती की ज्यादा पैदावार को लेकर कमेटी को जांच करने का निर्देश जारी किया है।
सोमवार को चार सदस्यीय कमेटी ने बिश्नाह और चक हासल कृषि दफ्तर का दौरा कर क्रॉप कट में हेराफेरी के मामले में जांच की है। आगामी क्राॅप कट चार सदस्यीय टीम की निगरानी में किए जाएंगे। उपमंडल कृषि अधिकारी आरएस पुरा अरुण जराल ने बताया कि अब तक हुए क्राॅप कट बासमती और हाइब्रिड नस्ल के हुए हैं। धान की हाइब्रिड नस्ल के क्राॅप कट की पैदावार ज्यादा आई है। बासमती की पैदावार एक क्विंटल के आसपास ही रिकॉर्ड की गई है। फिलहाल मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू की तरफ से कमेटी को बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना स्तर पर क्रॉप कट की पैदावार का आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्रॉप कट में ज्यादा पैदावार को लेकर चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को दो दिन के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने का निर्देश दिया है। अभी तक हुए क्राॅप कट की पैदावार का बारीकी से निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। किसानों के साथ किसी प्रकार की हेराफेरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट सबमिट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मनोहर लाल शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें