विजयपुर। देविका पुल पर देर शाम ट्रक-स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। युवती की पहचान गुरजीत कौर पुत्री विक्रम सिंह निवासी सुजमा (सांबा) के रूप में हुई है। लोगों ने युवती को एम्स विजयपुर में पहुंचाया जहां पर इसका इलाज चल रहा है।
वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक छोड कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने विजयपुर पुलिस को सूचित किया। विजयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक-स्कूटी को जब्त कर लिया है। सड़क हादसे के दाैरान विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पुल पर दोनों तरफ कुछ समय के लिए जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को सुचारु किया। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद