फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी पर विहिप, बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विजयदशमी और स्थापना दिवस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से जम्मू महानगर में 19 जगह कार्यक्रम हुए, जहां शस्त्र पूजन किया गया। हालांकि कोरोना के चलते पथ संचलन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शाखाओं में ही शस्त्र पूजन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रांत मुख्यालय शक्ति आश्रम रिहाड़ी में भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं कन्या पूजन कर विधिवत ढंग से शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदू सनातन समाज में शस्त्र के पूजन का काफी महत्व है। माता सरस्वती को छोड़ कर सभी 33 करोड़ देवी देवताओं ने शस्त्र धारण किए हुए हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भी शस्त्रो का पूजन कर रावण पर विजय प्राप्त की थी। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि धर्मांतरण, गौवध, साधु समाज की रक्षा, घुसपैठ और आतंकवाद को रोकने के लिए विहिप सदा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रांत मंत्री अभिषेक गुप्ता, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से भी विजयदशमी पर विवेकानंद चौक स्थित शिव मंदिर में कार्यक्रम हुआ, जहां शस्त्र पूजा की गई। अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में शस्त्र पूजन का विशेष स्थान हैं। महाभारत के समय से यह परंपरा चलती आ रही है। हिंदू समाज से अपील की कि हर घर में शस्त्र पूजन किया जाए। इस मौके पर आस्तिक कोहली, ऋषभ, अनिल, सचिन, दीपक, अश्विनी, शुभम, शालू, अमित व श्रवण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें