फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, रावण दहन देखने को उमड़ा जनसैलाब

Fri, 03 Oct 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बा अखनूर में वीरवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरा मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही बच्चों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। रामलीला क्लब अखनूर की ओर से कस्बे में भव्य झांकी निकाली गई जो कामेश्वर मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। झांकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, जामवंत और वानर सेना ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए।

शाम को दशहरा मैदान में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों पर अग्निबाण चलाए। बाण लगते ही पुतले धू-धू कर जल उठे और चारों ओर जयघोष गूंजने लगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा, रामलीला क्लब के अध्यक्ष बृज मेहता, महासचिव मोहन सिंह जम्वाल, राकेश गुप्ता, प्रतीक मेहता, राजू भलवालिया, तरसेम गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें